विधायक प्राथमिकता निधि जारी नहीं की तो बैठक का भाजपा करेगी बहिष्कार; जयराम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा;हिमाचल प्रदेश में विधायक विकास निधि की अंतिम किस्त जारी न होने पर बवाल शुरू हो गया है। विपक्षी दल भाजपा ने 29 जनवरी से शुरू होने वाली विधायक प्राथमिकताओं की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनवरी महीना खत्म होने को है और सरकार ने अभी तक विधायक निधि की अंतिम किस्त जारी नहीं की है जो कि नवंबर में जारी कर दी जाती थी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जानबूझकर विकास निधि की किस्त को रोक रही है जिसको लेकर विपक्ष विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में नहीं जाएगा ।अगर सरकार ने 28 जनवरी से पहले अंतिम किस्त जारी नहीं की तो भाजपा विधायक आगामी वित्त वर्ष के लिए बुलाई गई विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में नहीं जाएंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा को लेकर केंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है जबकि जो राशि आपदा प्रभावितों को हिमाचल प्रदेश में दी जा रही है वह केंद्र से ही मिली है और केंद्र 90 :10 के अनुपात से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न योजनाओं में मदद कर रही है जबकि सरकार अपने चहेतों को आपदा फंड बांटने का काम कर रही है।

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर तंज कशते हुए कहा कि सुक्खू पूर्व में वीरभद्र सरकार में भी विपक्ष में ही थे। विपक्ष में रहते विधायको के अधिकारों की बातें करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *