हिमाचल सरकार से नाराज MLA के बेटे अभिषेक का इस्तीफाः कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन पद छोड़ा, सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सरकार में मंत्री के दावेदार दिग्गज नेता एवं सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को अपना इस्तीफा भेजा है।

अभिषेक राणा के इस्तीफे से सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे सरकार पर दबाव की राजनीति से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे पिता राजेंद्र राणा की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभिषेक राणा ने अपने इस्तीफे की वजह सर्व कल्याणकारी संस्था से जुड़ना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *