मुख्यमंत्री की बिजली बोर्ड इंजीनियर व कर्मचारी जॉइंट एक्शन कमेटी के साथ बैठक, फरवरी से ओपीएस बहाली का दिया आश्वासन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों को फरवरी से ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने का भरोसा दिया है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक आज सरकारी आवास ओक ओवर में हुई, जिसमें सैद्धांतिक तौर पर ओपीएस लागू करने की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बाद बिजली बोर्ड इंजीनियर व कर्मचारी जॉइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बोर्ड के 6600 कर्मचारियों को फरवरी से पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई है। हीरा लाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बिजली बोर्ड के एमडी को हटाने की मांग की गई।

इस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांग पर जल्द एक्शन लेने का भरोसा दिया और कहा कि जल्द बोर्ड में स्थाई एमडी की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को पूरा करने के लिए चिंतित हैं और उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली से भी बिजली बोर्ड को घटा हो रहा है बिजली बोर्ड कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को तनख्वाह मिले, समय पर ओपीएस बहाल हो इसके लिए बिजली बोर्ड कर्मचारि 125 यूनिट छोड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *