CM चन्नी ने मोदी को लिखा लेटर बोले किसानों की पूर्ण कर्ज माफी में करें मदद

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेंद्र राणा) कृषि सुधार कानून वापस होने के बाद भी कांग्रेस पंजाब में किसानों का मुद्दा नहीं छोड़ेगी। मंगलवार को CM चरणजीत चन्नी ने किसानों की कर्ज माफी में केंद्र को भी घसीट लिया। CM ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। जिसमें किसानों की पूर्ण कर्ज माफी में मदद के लिए कहा है। सीएम ने कहा कि केंद्र पहल करे, फिर राज्य भी योगदान देंगे। चन्नी का यह दांव अकाली दल को रास नहीं आया।

अकाली प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि कल को सस्ती बिजली में भी सीएम चन्नी केंद्र सरकार से आधा पैसा देने की मांग करेंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि सीएम चन्नी चाहते हैं कि केंद्र की गैर कांग्रेसी सरकार कर्ज माफी के कांग्रेस के वादे को 50% पूरा करे।

उन्होंने कहा कि 25% मुख्यमंत्री 5 महीने के कार्यकाल में खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं कि लोग उनकी बातों पर आधा ही भरोसा कर सकते हैं। सीएम चन्नी की अगली मांग उनके 3 रुपए बिजली यूनिट के वादे में 1.50 रुपए देने की होगी।

सुखबीर ने पूछा कि किसानों की कर्ज माफी का वादा कांग्रेस ने किया था या केंद्र सरकार ने। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का मेनिफेस्टो BJP द्वारा प्रायोजित है। सुखबीर ने कहा कि हम उनकी सीक्रेट डील जानते हैं लेकिन इतना बेशर्म नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की पार्टी हैं। यहां पर CM चन्नी ने 50% स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *