केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: हिमाचल में कांग्रेस ने बढ़ाई महंगाई, सत्ता में आने के बाद बढ़ाए टैक्स

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने की बजाए पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया। प्रदेश में भयंकर आपदा के बीच तेल के दाम बढ़ाए गए थे। क्रशर बंद किए गए जिससे निर्माण सामग्री के दाम भी बढ़े।

हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान भोटा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के लोकसभा चुनावों में महंगाई, बेरोगजारी और प्रदेश से केंद्र के सौतले व्यवहार को मुद्दा बनाने के बयान पर यह पलटवार करते हुए यह बात कही। ठाकुर ने वीरवार को भोटा के एक निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *