श्रीलंका जाइका हिमाचल से सीखेगा आजीविका के गुर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  जाइका वानिकी परियोजना के तहत हिमाचल में हो रहे कार्यों को देख अब पड़ोसी देश श्रीलंका भी आजीविका कमाने के गुर सीखेगा। हाल ही में तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आई श्रीलंका जाइका और जाइका इंडिया की प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी के तहत हो रहे कार्यों की जमकर सराहना की। ऐसे में अब जाइका वानिकी हिमाचल के प्रोजेक्ट मॉडल को श्रीलंका भी फॉलो करेगा। आने वाले समय में श्रीलंका जाइका की टीम हिमाचल में एक्पोजर विजिट पर भी आएगी। यह बात जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने कही।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जाइका श्रीलंका की प्रतिनिधि एवं जेंडर एक्पर्ट नाकाजीमा और जाइका इंडिया की प्रतिनिधि ने हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा आजीविका कमाने के हौसले की सराहना की। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में नौ आउटलुक सक्रीय रूप से संचालित हैं। हाल ही में जोगिंद्रनगर और पालमपुर के गोपलपुर में खोला गया। आने वाले दिनों से प्रदेश के सभी 22 वन मंडलों में आउटलेट खोले जाएंगे, जहां पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *