शिमला, सुरेंद्र राणा: आईएएस अधिकारी पंकज राय पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक प्रशासनिक नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार की ओर से इस बाबत मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। विशेष सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्त पंकज राय ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। पंकज राय की नियुक्ति पद ग्रहण करने के दिन से चार वर्ष के लिए होगी।
पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में शुमार हैं। पंकज राय उपायुक्त बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के अलावा शिमला नगर निगम के आयुक्त और नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2026 में पंकज राय सचिव बनने के लिए पात्र हो जाएंगे। ऐसे में अब इनकी प्रदेश में वापसी बतौर सचिव ही होगी।
