17 से 20 नवंबर तक मॉस्को में होगी अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता, हिमाचल के 11 बच्चे दिखाएंगे जोहर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: रूस के मास्को में 17 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के पांच आयु वर्ग के 11 बच्चे भाग लेंगे। देश के कुल पचास प्रतिभागियों में प्रदेश के सबसे कम आयु 10 वर्षीय दो पहलवान इसमें जोहर दिखाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ग्रेपलिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि पहली बार प्रदेश ग्रेपलिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहा हैं। उन्होंने बताया कि दस से बीस के बीच पांच आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल है जिनमे दो सबसे कम दस वर्ष के बच्चे हैं। हिमाचल से 11 खिलाड़ी और दो कोच मॉस्को जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *