अभिनेत्री कंगना रणौत की चुनाव लड़ने की इच्छा से राजनीतिक सुगबुगाहट हुई तेज

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के लोकसभा चुनाव लड़ने के बयान के बाद हिमाचल की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर है और उनका नया घर मनाली हलके में आता है, जो इसी लोकसभा सीट के तहत आता है। हालांकि मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मगर कई समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो वह दिल्ली में ज्यादा व्यस्तता के कारण प्रदेश की राजनीति में ज्यादा दखल नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति में मुख्यधारा की राजनीति में आना चाह रहे उनके विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। कंगना रणौत अगर सचमुच लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उनके पास प्रदेश और मुंबई दोनों ही जगहों से चुनाव लड़ने के विकल्प होंगे।

मुंबई में वह शिवसेना के खिलाफ मुखर रही हैं, जबकि हिमाचल में मंडी से चुनाव लड़ने की संभावना एक बार पहले भी व्यक्त की चुकी हैं। मार्च 2021 में भी उनके मंडी से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की चर्चा थी। उस वक्त मंडी केे भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की अकस्मात मृत्यु हुई थी, मगर तब कंगना ने ही दिलचस्पी नहीं दिखाई कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट न देना सही समझा, यह बात स्पष्ट नहीं हुई थी। यहां से ब्रिगेडियर खुशहाल चंद को पूर्व सैनिक वोटों को लक्षित कर टिकट दिया गया था, पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद सहानुभूति की लहर में उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *