गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 18 खेलों में 176 खिलाड़ी लेंगे भाग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में 43 खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के 176 खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने दी है।

राजेश भंडारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 36 वें राष्ट्रीय खेलों में 9 मेडल हासिल किए थे। हिमाचल प्रदेश गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और पदक हासिल करने के लिए प्रबल दावेदार पेश करेगा। प्रदेश जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी सहित 18 खेलों में भाग ले रहा हैं। हिमाचल प्रदेश से नेट बॉल की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *