पार्टी नेताओं पर ईडी की कार्यवाही से भड़की आम आदमी पार्टी, शिमला में किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप पार्टी भड़क गई है। कार्यवाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़को पर उतर गई है। आप ने आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप का कहना है कि केंद्र सरकार जानबूझ कर ईडी का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने का काम कर रही है।

आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि बीजेपी अनपढ़ों की जमात है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के बाद अब संजय सिंह को जेल में डाल दिया गया हैं। ये सारी कार्यवाही बिना सबूतों के की गई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे लोगों के आने से ये लोग डर गए हैं। सरकार की गलत नीतियों का जो विरोध कर रहा है उसे जेल में डाला जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। भाजपा के केंद्र के लोग घोटाले के अलग अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं। एक भी सबूत अभी तक कोर्ट में पेश नहीं कर पाए हैं। कहा कि भाजपा को अपने दोषी भ्रष्टाचारी लोग दिखाई नही दे रहे हैं। विपक्षी दल यह बर्दास्त करने वाले नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *