शिमला में मंगलवार से बारिश जारी: 24 से ज्यादा गाड़ियां दबी, 12 घरों को नुकसान; कई खाली कराए, सड़कों पर देवदार के पेड़ गिरे, लोगों जाग कर बिताई रात

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल की राजधानी शिमला में 35 घंटे से बारिश जारी है। यह बारिश खूब तबाही मचा रही है। इससे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 से ज्यादा मकान असुरक्षित हो गए। प्रशासन ने इन्हें एहतियातन खाली करवाया है। शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में 24 से ज्यादा गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

शिमला में रात अढ़ाई बजे से सुबह चार बजे तक और आज सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक बारिश ने सबको डराकर रख दिया है। खासकर रात में हुई बारिश के बाद लोगों ने बैठकर रात बिताई।

भारी बारिश के बाद शिमला शहर की 25 में से 18 सड़कें वाहनों के लिए बंद हो गई हैं। सड़कों पर देवदार के बड़े-बड़े पेड़ गिर गए है। चिंता इस बात की है कि बारिश थम नहीं रही और आज व कल के लिए भी शिमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

• शिमला के कनलोग में हौंडा मोटर्स के ऑफिस पर 8 से 10 पेड़ गिरे, यहां के कर्मचारी जान बचाकर भागने में कामयाब हुए।

• शिमला के उपनगर खलीणी की फोरेस्ट कॉलोनी की कैंटीन पर पेड़ गिरने से इसे भारी नुकसान हुआ है। इसमें फंसे दो-तीन लोगों को कुछ देर की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया।

• नाभा में देवदार के पेड़ गिरने से हेरिटेज बिल्डिंग को खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद मकान को खाली करवा दिया है।

• सचिवालय छोटा शिमला को संजौली से जोड़ने वाली वाली सड़क पर नवबहार में पेड़ गिरने से दो गाड़ियों को नुकसान हुआ।

• ढली – मल्याणा बाइपास पर लिंक रोड पर लैंडस्लाइड से तीन से चार गाड़ियों को नुकसान हुआ।

• संजौली के शांतिबिहार वार्ड में पहाड़ी से निरंतर मलबा गिरने से गाहन में कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर निरंतर पहाड़ी से मिट्टी गिर रही है। सबसे बड़ा खतरा पहाड़ी पर खड़े देवदार के पेड़ हैं। लैंडस्लाइड के बाद गाहन में दो घरों को खाली करवाया जा चुका है।

• विजयनगर में रात में ही दो मकान खाली कराए। इनमें रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

• रामनगर में भी रात में घरों में पानी भरने के बाद दो घरों को खाली कराया गया। इसी तरह कृष्णानगर में भी

चार और घरों को खाली कराया गया, जबकि यहां 40 घर पिछले सप्ताह स्लाटर हाउस गिरने के बाद खाली कराए जा चुके हैं।

शिमला के ISBT में लैंडस्लाइड के बाद निजी बस मलबे में दब गई।

IGMC सड़क पर भी सुबह के वक्त भारी बारिश के बाद सड़क पर मलबा आ गया।

शिमला के BCS में लैंडस्लाइड के बाद दो पेड़ गिरे। इससे सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई। पेड़ गिरने से दो-तीन गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

शिमला के मॉल रोड पर लॉल एंड सन्स के साथ बड़ा पेड़ गिर गया। US क्लब में भी पेड़ गिरने से दो-तीन गाडियों को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *