23 व 24 अगस्त को जिला शिमला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: जिला शिमला में 23 व 24 अगस्त के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए डीसी शिमला ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते यह फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जबकि 23 व 24 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है जिसके चलते जिला में सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *