शिमला: सुरेंद्र राणा: लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है। शिमला के आईएसबीटी के नजदीक एक निजी बस पर पेड़ गिर गया।
गुडिया बस न0 HP 69A-3088 जो मण्डी से शिमला के आईएसबीटी पहुँची तो सवारियाँ उतारने के बाद बस को चालक बस टुटीकंडी ले जा रहा था।
बस को रोक कर टायर चैक करने लगा तो उसी समय एक पेड बस पर गिरा जिससे बस को नुक्सान हुआ है और कन्डक्टर को चोट लगी है। परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
