NHAI: ब्यास में आई बाढ़ में बहे एनएचएआई के तीन अरब, टीम ने लिया क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: व्यास नदी में बाढ़ से फोरलेन को लगभग तीन अरब का नुकसान हुआ है। किरतपुर से मनाली तक का निरीक्षण करने के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम ने प्रारंभिक तौर पर यह आकलन किया है। अधिकारियों का कहना है कि मंडी से मनाली तक सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

टीम ने रविवार को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। मनाली से पतलीकूहल तक टीम पहुंची और फील्ड में तैनात अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क बहाल करने के आदेश दिए। टीम में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी, कुल्लू के क्षेत्रीय इंजीनियर अशोक चौहान, एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद आनंद मौजूद रहे।

अब्दुल बासित ने कहा कि नेशनल हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। अथॉरिटी की प्राथमिकता जल्द से जल्द सड़क खोलना है। जहां कम नुकसान हुआ है, वहां दो से तीन दिन में सड़क खुल जाएगी। कुछ स्थानों पर एक सप्ताह का समय भी लग सकता है।

मंडी से मनाली तक अधिक नुकसान है। प्रारंभिक तौर पर करीब 300 करोड़ के नुकसान का आकलन है। केंद्र की टीम अलग से नुकसान का जायजा लेने आएगी। इसके बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *