जानिए बुधवार का पंचांग और राशिफल

Spread the love

*☀आज का पंचांग और राशिफल☀*

*🔅दिनांक =05-जुलाई-2023*

*🔅दिन = बुधवार*

*🔅संवत् = 2080*

*🔅मास = श्रावण मास*

*🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*

*🔅तिथि= द्वितीय तिथि आज सुबह 10:02 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- दोपहर 12:00 से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

मेष राशि :- आप किसी भी प्रकार से दिक्कत में आ सकते हैं।बिजनेस में आज पार्टनर के साथ वाणी संयमित रखें।आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा।काम में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी,लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बदलेगी।गृहस्थ जीवन में भी आनंद बना रहेगा।अफसर आपके काम से खुश रहेंगे।प्रमोशन की संभावना है।आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

वृषभ राशि :- आज शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।आज नए काम शुरू ना करें।वाणी में संयम बरतें।खान-पान में ध्यान रखें।बिजनेस के क्षेत्र में बाधा रहेगी।कोई मित्र आ सकता है।अधिकारी के साथ वाद-विवाद को टालें।शत्रुओं के साथ विवाद बढ़ सका है।काम में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है, धैर्य से काम करें।

मिथुन राशि :- आज आप मनोरंजक प्रवृत्ति में खोए रहेंगे।मित्रो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र खरीदेंगे।धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी।दोपहर के बाद आप कुछ अधिक ही इमोशनल बने रहेंगे।इससे मन की व्यथा और बढ़ सकती है।खर्च में वृद्धि होगी।अनैतिक तथा नेगेटिव काम से आज दूर रहें।ध्यान योग से मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि :- आज आर्थिक लाभ आपको हो सकता है।कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है।काम की सफलता के कारण पदोन्नति मिलेगी।दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।परिवार के साथ बेहतरीन भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे।कारोबार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा।वैवाहिक जीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह राशि :- धर्म कर्म के प्रति आज आप में रुचि रहेगी।सेहत सम्बंधित परेशानी से शरीर अस्वस्थ रह सकता है।दोपहर के बाद आर्थिक संकट दूर हो सकता है।घर का वातावरण आनंदमय रहेगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।व्यापार में आपको लाभ होगा।परिवार के लोगों से चर्चा करेंगे।किसी को अपनी गोपनीय बातें न कहें।

कन्या राशि :- किसी व्यक्ति की बातों से आज तनाव हो सकता है।स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।परिजनों के साथ विवाद हो सकता है।धन हानि हो सकता है।वाहन से संभलकर चलें।यात्रा न करें।बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।गुस्से पर संयम बरतें।जीवनसाथी से किसी खास काम को लेकर चर्चा करेंगे।

तुला राशि :- आज आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी।दोपहर के बाद तनाव दूर होगा। प्रसन्न रहेंगे।संपत्ति विवाद दूर होंगे।शारीरिक कष्ट दूर होंगे।घर में कलेश का वातावरण रहेगा।विवाद से आपका सम्मान भंग हो सकता है।परिवार के लोगों का ध्यान रखें।सोचे हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि :- परिजनों के साथ चर्चा के दौरान वाणी पर संयम रखना होगा।कार्य में अपेक्षित कामयाबी नहीं मिलेगी।दुविधा रहेगी।काम का भार अधिक रहेगा।दोपहर के बाद किसी बात की खुशी मिल सकती है।स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा।शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे।किस्मत का साथ मिलेगा।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा।किस्मत आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा।उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे।नौकरी मिल सकती है।किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे।आप में उत्साह बना रहेगा।कहीं यात्रा होने की संभावना रहेगी।आप कुछ दुविधा में रह सकते हैं।कारोबार में आपका घाटा हो सकता है।

मकर राशि :- आज वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी करीबी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है।मन में चिंता रहेगी।आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा।दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे।आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात होगी।शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन शानदार रहेगा।आप अधिक सक्रिय रहेंगे।यात्रा कर सकते हैं।मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिल सकता है।दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि :- आज जरूरी काम में आप व्यस्त रहेंगे।व्यवसाय में साझेदारों से जरुरी चर्चा कर सकेंगे।अधिकारी आप के काम की प्रशंसा करेंगे।बिजनेस से सम्बंधित प्रवास का योग है।पिता और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।आय में वृद्धि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *