चंबा में शरारती तत्वों ने जलाई तीन बाईकें और एक स्कूटी

Spread the love

चंबा: चंबा जिले में आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल ही जाती है। पिछले कल देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा रात डेढ़ बजे तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को जला दिया गया है। यह हादसा चंबा मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर चंबा साहू मार्ग पर घटित हुआ है।

बताते चलें कि पिछले कल देर रात हुई इस घटना से लोग हैरान है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की तरह हम लोगों ने अपनी मोटर साइकिल को अपने घर के नीचे सड़क पर खड़ा किया हुआ था पर किन्ही शरारती तत्वों द्वारा रात को डेढ़ बजे सड़क के किनारे खड़ी तीन मोटर साइकिल और एक स्कूटी को खड़े खड़े ही जला दिया गया है।

इन लोगों ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को इस आग लगने की घटना का पता चला तो हम लोग नीचे पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। और उसके बाद हम लोगों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मौके पर हम लोगों से पूछताछ की और जैसा कुछ घटित हुआ था वह सब कुछ हमने पुलिस को बता दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *