सेब सीजन शुरू, 45 रुपये प्रति किलो बिका रेड जून सेब

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो गई है। रविवार को राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में पहली बार रेड जून किस्म का सेब पहुंचा। सरकार के निर्देशों पर मंडी में इस बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगी। 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब बिका। नीलामी स्थल पर सभी पेटियों का वजन भी किया गया। पेटियों का वजन 18 से 21 किलो के बीच निकला।

मंडी में पहली बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगने पर आढ़ती, पल्लेदार और खरीददार खासे उत्साहित दिखे। 20 किलो की पेटी 900 रुपये में बिकी। भट्ठाकुफर फल मंडी में एक दुकान के संचालक अतर सिंह ने बताया कि खोली कुमारसैन के बागवान ओम प्रकाश वर्मा अपना 29 पेटी रेड जून सेब रविवार सुबह बेचने के लिए लाए।

वजन करने पर पेटियां 18 से 21 किलो के बीच निकलीं। खुली बोली 30 रुपये से शुरू हुई और 45 रुपये किलो के रेट पर बीएफसी फर्म ने इसे खरीदा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। हालांकि पहले दिन बागवान ने पेटी पर वजन नहीं लिखा था। उन्हें वजन लिखने को लेकर जागरूक किया गया है। रेड जून सेब बाजार में जल्द आता है और इसके सवाद में हल्की खटास होती है। यह प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *