28 दिन से लापता 17 वर्षीय युवक का शव कसुम्पटी पुलिस चौकी के समीप पेड़ से लटका मिला,परिजन बोले हुई हत्या शव लेकर एसपी ऑफिस के बाहर शव के साथ किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:शिमला शहर से पिछले 28 दिन से लापता युवक का शव कसुम्पटी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला है।युवक गत 28 दिनों से लापता था और हैरानी की बात यह है कि पुलिस कर्मी जिस युवक को पूरे प्रदेश और साथ लगते राज्यों में में तालाश रही थी, उसका शव पुलिस स्टेशन के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय मृतक सिरमौर के बाली कोटि सिलाई का रहने वाला था। वह यहां शिमला में अपने जीजा के पास इलाज करवाने आया था। 28 दिनों से लापता होने के बाद शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।युवक की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक के रूप में कर ली गई है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कसुम्पटी चौकी में 29/4/2023 को करवा दी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक शिमला में अपने जीजा के पास रह रहा था और संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। आखिरी बार युवक को 29 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे रानी ग्राउंड, कसुम्पटी के पास देखा गया था।

मृतक के परिजन रीना ने कहा कि है कि देखकर यह लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि युवक इस क्षेत्र से अनभिज्ञ था। वह सोलन में पढ़ता था और यहां पर अपना इलाज करवाने के लिए आया था। वहां यहां पर अपने जीजा के पास रहता था। उसकी किसी व्यक्ति के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि मृतक युवक लगभग 1 माह से लापता था पुलिस इसकी गहनता से छानबीन करें कि इसके पीछे किसका हाथ है।

SP ऑफिस के बाहर मृतक के परिजनों का हंगामा

राजधानी शिमला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस वक्त बाहरी हंगामा हुआ, जब मृतक के परिजन शव को लेकर प्रदर्शन करने के लिए एसपी ऑफिस के बाहर ही पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *