कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि, राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कामों को याद 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। शिमला में भी उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने सद्भावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ,

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। आतंकवादी घटना में उनका बलिदान हुआ इसलिए आज कांग्रेस आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। कंप्यूटर और महिलाओ को समानता का अधिकार देने में प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *