लुधियाना में डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़:गोदाम पर पुलिस ने की रेड; विभिन्न कंपनियों के 90 बॉक्स मिले

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने शाहपुर रोड पर रेड कर ब्रांडों के डुप्लीकेट उत्पाद स्टाक करने का भंडाफोड़ किया है। गोदाम से काफी मात्रा में नकली मसाले, टाटा टी जैसी कंपनियों के बॉक्स मिले हैं। पुलिस ने नोएडा विहार के रहने वाले निहार अग्रवाल नाम के व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। गोदाम से महानगर की दुकानों में नकली माल सप्लाई हो रहा था।

पुलिस ने रेड के दौरान गोदाम मालिक शिवाजी नगर के रहने वाले मनोज कुमार को मौके पर बुलाया और चेकिंग की। यहां बड़ी संख्या में नकली उत्पाद मिले। लिस अधिकारियों मुताबिक, गोदाम से एससी जॉनसन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा-टी सहित विभिन्न कंपनियों के 90 बॉक्स बरामद किए गए।

पुलिस ने मनोज समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। रेड के बाद से आसपास के अन्य मालिकों ने अपने गोदाम पर ताले जड़ दिए और फरार हो गए। पुलिस को शक है कि अन्य जगहों पर इस तह के गोदाम बने है, जो शहर में डुप्लीकेट सामान सप्लाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *