प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूलों का ढंका बजा है।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पहली बार सरकारी स्कूलों का ढंका बजा है। मेरिट के 110 स्थानों में 67 स्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किया है, जबकि निजी स्कूलों के विद्यार्थी 43 स्थानों पर ही मेरिट में अपना स्थान बना पाए हैं। इसके अलावा ऑलओवर मेरिट सूची में सरकारी स्कूल ने अपना परिणाम सुधारा है। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की ऑलओवर मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर सरकारी स्कूलों ने कब्जा किया है। जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की विज्ञान संकाय की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु (493/98.6%) अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं।

lवहीं दूसरे स्थान पर सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन की वृंदा ठाकुर ने (492/98.4%) अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरू की कनुप्रिया ने (491/98.2%) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *