कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी : जयराम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: नेता प्रतिपक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की 2014 के आम चुनावों से पूरा देश भर मेंकांग्रेस के प्रति निराशा का माहौल था और नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने आशीर्वाद दिया और वह प्रधानमंत्री बने।

देश की जानत ने मोदी जी के नेतृत्व पर माहौर 2019 में फिर लगाई और एक बार फिर आशीर्वाद दिया। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, जनता को विश्वाश है की यही नेतृत्व सही है और यही नेतृत्व हमें आगे बड़ाना है।

जयराम ने कहा की विकास पूरे देश में हुआ और हिमाचल में भी विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं रही। प्रदेश में 5 वर्ष का भाजपा कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और प्रदेश की जनता आज भी इस कार्यकाल को याद कर रही हैं। हिमाचल के लोग महसूस करते हैं की दोनों सरकारों को बहुत फर्क है, जहा हम विकास के कामों को छोड़ कर गए थे वह सभी काम खड़े के खड़े है। काम आगे बड़ने का इंतजार कर रहा हैं, प्रदेश में पुल और सड़कें आगे नही बड़ पा रहे है। आज चारो तरफ निराशा का वातावरण है, जनता कांग्रेस की वर्तमान सरकार से परेशान है पर चुप है।

उन्होंने कहा हिमाचल के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं था, भाजपा की सरकार ने 5 साल में विकास कार्यों को पंख लगाने का काम किया और हमने विकास को घर-घर पहुंचाया, सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया जिससे जनता खुश रही।
पर प्रदेश में कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता में आई है और प्रदेश की जनता आज वादे पूरे होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी।

काग्रेस सरकार में द्वेष भावना के साथ काम किया और प्रदेश में 950 संस्थान बंद करे यह ठीक नही है। आज पालमपुर के विधायक बीडीओ दफ्तर फिर खोलने की मांग कर रहे है अगर यह कार्यालय जायज रूप से बंद किया जाता है शायद यह मांग उठती ही नहीं।

भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार से लगातार सवाल पूछेगा जिसका उत्तर कांग्रेस पार्टी को देना ही होगा। हिमाचल प्रदेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मजाक हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *