एचआरटीसी चालक -परिचालक यूनियन ने 7 मई से हिमाचल में रात्रि बस सेवा ठप्प करने की दी चतावनी, ये है वजह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार को बने अभी करीब 5 माह का ही समय हुआ है, कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हिमाचल प्रदेश चालक परिचालक यूनियन ने 7 मई से हिमाचल प्रदेश में अपनी मांगों को पूरा ना होने की स्थिति में रात्रि बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है।

ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर कहना है कि चालकों- परिचालकों को पिछले 41 महीनों से ओवर टाइम नहीं मिला है। जो बढ़कर 65 करोड़ के लगभग लंबित हो गया है। इसी तरह डीए और एरियर भी लंबे वक्त से कर्मचारी को नहीं मिला है।

इस तरह अरबों की देंनदारियाँ लंबित हो गई हैं।ऐसे में 6 मई तक यदि निगम प्रबंधन ने यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो उसी रात्रि 12 बजे के बाद रात्रि बस सेवाएं बंद कर दी जाएगी। उस समय रात्रि सेवा सिर्फ एडवांस लेकर ही चालक एवं परिचालक रूट पर चलेंगे, अन्यथा नहीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *