गोवा विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने किया हिमाचल विधानसभा का दौरा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर e-vidhan प्रणाली को लागू किया गया है। जिसको समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं इसी कड़ी में आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावाडकर की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा। जहाँ प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाँ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश कि ऐतिहासिक विधानसभाओं में से एक है। जिसका अपना इतिहास है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी है जहां सबसे पहले ई प्रणाली को शुरू किया गया।

हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी है। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा है जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *