पूर्व CM चन्नी को देना होगा हलफनामा, बलबीर सिंह सिद्धू भी रडार पर, 21 अप्रैल को विजिलेंस ने किया तलब

Spread the love

पंजाब दस्तक सुरेंद्र राणा: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू भी विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं। विजिलेंस ने उन्हें 21 अप्रैल को 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस उनसे फेज-आठ स्थित अपने दफ्तर में भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अधिकारियों की माने तो यह फैसला अंतिम मौके पर लिया जाएगा।

विजिलेंस ने बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति का सारा रिकॉर्ड जुटा लिया है। विजिलेंस ने उनसे पूछताछ के लिए 40 से 60 सवालों का खाका तैयार किया है। इसी आधार पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से सवाल जवाब किए जाएंगे। पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस ने 13/22 नंबर शिकायत दर्ज की। इसी की विजिलेंस जांच कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी विजिलेंस 21 अप्रैल को पूछताछ करेगी। विजिलेंस ने उन्हें सवालों का एक प्रोफार्मा दिया था, जिसे भरकर उन्हें विजिलेंस को सौंपना होगा। साथ ही एक हलफनाला भी सौंपना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *