मूसेवाला के घर पहुंचेंगे नवजोत सिद्धू:हत्या के बाद परिवार से पहली मुलाकात; पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति पर उठाएंगे सवाल

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: रोडरेज केस में एक साल की सजा काट कर बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू आज मूसेवाला की हवेली गांव मूसा में अफसोस करने जाएंगे। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद किया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति के बारे में वह मूसा गांव जाकर ही बोलेंगे।

नवजोत सिंह ने आज होने वाली मुलाकात के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी थी। वह आज 2 बजे गांव मूसा पहंचेंगे। इसके बाद 4:15 बजे सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर कटाक्ष करेंगे।

नवजोत सिंह का सिद्ध मूसेवाला से खास लगाव था। कांग्रेस में सिद्धू मूसेवाला को लाने वाले नवजोत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही थे। सिद्धू को चुनाव में टिकट भी उन्हीं के कहने पर मिला था, लेकिन नवजोत सिंह के जेल जाने के 9 दिन बाद ही सिद्धू मूसेवाला का गैंगस्टर्स ने कत्ल कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *