शिमला में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग, शिकारी देवी, भरमौर, कुफरी, नारकंडा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ गई। मौसम खराब रहने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक कमी दर्ज हुई। मंडी की बल्ह घाटी के भंगरोटू स्कूल में बिजली गिरने से आईटी शिक्षक बेहोश हो गईं। जलोड़ी जोत में बर्फबारी से आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे 305 ठप हो गया। तीन दिनों से बंद उदयपुर-पांगी मार्ग बहाल होने के चार घंटे के बाद हिमस्खलन होने से दोबारा बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *