अंबाला के किसान नेता नवदीप जलबेड़ा पटियाला में गिरफ्तार:

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद हरियाणा में भी हलचल है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में उतरे अंबाला के किसान नेता नवदीप जलबेड़ा के अमृतपाल के समर्थन में ओने के बाद अंबाला पुलिस अलर्ट पर है। नवदीप को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया है। इसकी पुष्टि अंबाला के SP जशनदीप सिंह रंधावा ने की है।

शंभू बॉर्डर पर रविवार से ही सख्ती बढ़ा दी है। व्हीकल की गहन जांच के बाद पंजाब में एंट्री दी जा रही है। माहौल न बिगड़े, इसके लिए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अस्थाई पुलिस पोस्ट भी बनाई है। बता दें कि नवदीप ने रविवार को वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों को रविवार शाम 4 बजे शंभू बॉर्डर पर एकजुट होने की कॉल दी थी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।

नवदीप के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएसपी
डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि नवदीप जलबेड़ा के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों के बहकावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें। हरियाणा में माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। उन्होंने अपील की है कि हरियाणा और पंजाब में शांति बना कर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *