हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  होटल लेक व्यू बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की एक वार्षिक बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में प्रदेश के अध्यक्ष डावे राम चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सोनी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार फैरान ,संगठन मंत्री हुकम राम भारद्वाज उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, प्रैस सचिव हीरानंद शर्मा क्षेत्रीय सचिव धर्मशाला शशि पाल शर्मा क्षेत्रीय सचिव चायल काॅम्पलैक्स श्यामानंद  देवेंद्र कुमार कार्यालय सचिव कोषाध्यक्ष  देशराज और पूरे पर्यटन निगम से आए विभिन्न इकाइयों के प्रधान और सचिव लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पर्यटन निगम के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और पर्यटन निगम को घाटे से उबारने के लिए पर्यटन सूचना केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए और आने वाले पर्यटक सीजन के लिए निगम परिवहन शाखा में कुछ डीलक्स बसों की बहुत आवश्यकता है जोकि कुल्लू मनाली से लेह-लद्दाख,बारालाचा और शिंकुला पास जैसे उच्चतम पर्यटक स्थलों तक पर्यटकों को लाना ले जाने में सुविधा होगी और जिससे निगम की आय को और अधिक सुदृढ़ किया जाए इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के विषय में भी चर्चा की गई और निगम मे कर्मचारियों की सैलरी को मुख्यालय द्वारा केंद्रीकरण किया जाए ताकि निगम के सभी कर्मचारियों को एक निश्चित समय में सैलरी मिल सके और निगम में पिछले वर्ष की वकाया DA और IR केरियर की बकाया राशि को भी समय रहते हुए कर्मचारियों को दिया जाए जिससे कि निगम कर्मचारियों में पनप रहे रोष को दूर किया जाए।

अतः कर्मचारी यूनियन प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से एक यह भी पुरजोर मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को पर्यटन विभाग में मर्ज(merge) किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *