पूर्व हॉकी खिलाड़ी नहीं अब करेगा पल्लेदारी, अब तैयार करेगा खिलाड़ी, CM ने दिया नियुक्ति पत्र

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: अनाज मंडी में पल्लेदारी कर परिवार पाल रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को अब और परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अब वह खेल विभाग में बतौर कोच काम करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें चंडीगढ़ बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमानुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिए गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोड़ना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *