इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व, जानें तिथि और धार्मिक महत्व

Spread the love

गुड़ी पड़वा 2023 तिथि एवं मुहूर्त
22 मार्च चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन भी होगा। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा का महत्व

गुड़ी पड़वा को हिंदू नववर्ष की शुरूआत माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस पर्व को कर्नाटक में युगादि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से जाना जाता है। वहीं कश्मीर में ‘नवरेह’, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा कहा जाता है। इसके अलावा गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग इसे संवत्सर पड़वो का पर्व मनाते हैं। साथ ही सिंधि समुदाय के लोग इस दिन चेती चंड का पर्व मनाते हैं।

महाराष्ट्र का मुख्य पर्व है गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र में खास तौर पर मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के दिन महिलाएं घर में सुंदर गुड़ी लगाती हैं और उसका पूजन करती हैं। माना जाता है कि घर में गुड़ी लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। घर में सुख समृद्धि आती है।

मान्यता है कि वीर मराठा छत्रपति शिवाजी जी ने युद्ध जीतने के बाद सबसे पहले गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया था। इसी के बाद मराठी लोग प्रत्येक वर्ष इस परंपरा का पालन करते हैं। इस दिन को लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। इस खुशी के मौके पर घरों के बाहर रंगोली बनाई जाती है और विजय पताला लहराकर जश्न मनया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *