कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर सीएम मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओ ओर लोगो की समस्याएं, सीएम सुखविंदर सिंह ने की शुरुआत, प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्तिथि लेकर जारी करेगे श्वेत पत्र

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला कांग्रेस कार्यालय में बैठकर अब मुख्यमंत्री और मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की समस्याएं सुनेंगे कांग्रेस कार्यालय में हर माह एक मंत्री बैठेगा। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और आम जनता की समस्याएं सुनी साथ ही हर महीने कांग्रेस कार्यालय में एक मंत्री के बैठने की व्यवस्था की । इस दौरान काफी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा कई प्रतिनिधि मंडल भी मुख्यमंत्री से मिले और उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा वही मौके पर ही मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का समाधान भी किया । इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर महीने के कैबिनेट मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बैठेगा और कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याएं सुनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आज से उनके द्वारा शुरू कर दी गई है इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या प्रतिभा सिंह से बात की थी प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री इस की शुरुआत करें ओर अब हर महीने मंत्री के अलावा वे खुद भी कांग्रेस कार्यालय में बैठ कर समस्याए सुनेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में वित्तीय स्थिति कैसे खराब हुई इसके लिए कौन जिम्मेवार है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए श्वेत पत्र जारी करेगी। वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार के समय नए संस्थान खोले उस से पुरानी व्यवस्था खराब हुई। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत इस की कोई भी जानकारी जुटा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि गारंटी 5 साल में नहीं बल्कि 4 सालों में पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली पर पहुंचायेगे। उन्होंने कहा कि 5 सालों में हिमाचल आर्थिक संकट से बाहर आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *