राज्यपाल व सीएम की तल्खी के बीच, शुक्रवार से शुरू होगा बजट सत्र

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: बजट सत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पंजाब में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विवाद समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सरकार की जीत बताते हुए ट्वीट किया।

हालांकि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर चुप्पी साध ली गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पंजाब में लोकतंत्र का अस्तित्व बचाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का धन्यवाद… अब 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज विधानसभा का सत्र बिना किसी रोकटोक के चलेगा।’ मुख्यमंत्री के इस ट्वीट ने स्पष्ट कर दिया कि राज्यपाल के प्रति उनके रवैये में कोई अंतर नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *