”पाकिस्तान मदद मांगे तो गेहूं भेज सकता है भारत”, RSS ने कहा- हम सर्वे भवन्तु सुखिन: में करते हैं विश्वास

Spread the love

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान में आर्थिक अस्थिरता और खाद्यान्न की कमी पर बोलते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान मदद मांगे तो भारत वहां गेहूं की आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम ”सर्वे भवन्तु सुखिन: (सभी सुखी हों) में विश्वास करते हैं।”

पाकिस्तान को गेहूं भेज सकता है भारत

कृष्ण गोपाल ने कहा कि हमें यह जानकर दुख होता है कि पाकिस्तान में गेहूं 250 रुपए किलो बिक रहा है। भारत के पास अतिरिक्त गेहूं है। भारत पाकिस्तान को 25 से 50 लाख टन गेहूं दे सकता है, लेकिन वह मांग नहीं रहा है।

फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी द्वारा दिल्ली में आयोजित सामवेद के फारसी अनुवाद से संबंधित कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के प्रति अपनी दुश्मनी का रवैया बदलना होगा। पाकिस्तान मुश्किल में है।

सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान, भारत पर हमले की साजिश रचता है, लेकिन अगर वह सच्चे दिल से मदद मांगता है, तो हम मदद करेंगे। महामारी के दौरान देशों को भारत की सहायता के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा भारत ने कोरोना संकट के दौरान दुनिया की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *