शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सदर थाना के तहत पड़ने वाले कुफ्टाधार में एक युवक ने बेल्ट के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित (24) पुत्र भीम सिंह निवासी शिलाई के तौर पर की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने बेल्ट का फंदा बनाकर खुदकुशी की। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला व पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
