पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा पर विजिलेंस का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 फरवरी को किया तलब

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे ब्रह्म मोहिंदरा को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में 24 फरवरी को तलब किया है। उनसे विजिलेंस के मोहाली स्थित मुख्यालय में पूछताछ होगी। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि मोहिंदरा और उनके परिवार के सदस्यों ने पिछले छह वर्षों में अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक पैसा खर्च किया है।

विजिलेंस ने मोहिंदरा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस समेत अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए राज्य के राजस्व अधिकारियों को भी पत्र भी लिखा है। विजिलेंस ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में तैनात एक अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो मोहिंदरा के साथ विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम करता था।

मोहिंदरा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 2017 में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह साल 2022 तक स्वास्थ्य, स्थानीय निकायों, चिकित्सा शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *