मूसेवाला के पिता बोले- अमित शाह से राहुल गांधी तक सबसे लगाई गुहार, नहीं मिला इंसाफ

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का दर्द एक बार फिर बाहर आ गया है। रविवार को मानसा के गांव मूसा में अपने आवास पर मूसेवाला के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दलों के नेताओं से गुहार लगाई लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि बेशक हत्या के मामले में कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है लेकिन पुलिस मास्टरमाइंड को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अगर अब भी इंसाफ न मिला तो वह अगले माह सिद्धू मूसेवाला की बरसी के बाद उसकी थार गाड़ी लेकर पंजाब का दौरा करेंगे। भले ही यह राइड उनकी लास्ट राइड ही क्यों न बन जाए? वह अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिला कर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *