शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के टोडसा गांव में 14 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे मां और बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती सूरती देवी पत्नी सोहन लाल और दीपन लाल पुत्र सोहन लाल की मौत हो गई है।
इस परिवार के दो अन्य लोग अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। एसडीएम रोहडू सनी शर्मा ने अस्पताल में उपचाराधीन दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। रोहडू के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने भी मां-बेटे की मौत पर शोक प्रकट किया है।
