शिमला, सुरेंद्र राणा: शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में हिमाचल के 29वें हिमाचल के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल ने संस्कृत भाषा में शपथ ली।
शपथ के बाद शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि देव भूमि में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का इसके लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व के चलाए गए कामों योजनाओं को पूरा किया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जायेगा। प्रदेश में नशे को रोकने के लिए काम किया जाएगा। टीबी के उन्मूलन के लिए काम किया जाएगा। पीएम की योजना स्किल डेवलपमेंट के लिए काम किया जाएगा,बैंक इसके लिए ऋण देते हैं। राज्यपाल ने प्रदेश में फरवरी महीने में ही बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मोसम में कोई ज्यादा फर्क नही है यह बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है। वृक्षारोपण पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकांश यात्रा रोड़ से करूंगा ताकि लोगों की समस्या को जाना जा सके।
मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने पर राज्यपाल को बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर शिव प्रताप शुक्ल को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य के राज्यपाल के रूप में शुक्ल का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा और राज्य को उनके व्यापक अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा।

