पंजाब CM भगवंत मान तेलंगाना पहुंचे:सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ डैम का किया निरीक्षण, क्षमता के बारे जाना

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब के CM भगवंत सिंह मान दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पंजाब में जल संरक्षण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद डैम का निरीक्षण किया।

इसके अलावा सीएम ने जल संरक्षण और अन्य विकल्पों समेत नवीन तकनीक की जानकारी भी ली। साथ ही एक्सपर्ट अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बातचीत भी की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मान को डैम के उद्घाटन के बाद से उसकी कार्यक्षमता बारे जानकारी दी। साथ ही चैक डैम से कनेक्टिविटी बारे भी बताया।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भगवंत मान को पूर्व में ट्यूबवेल से जल आपूर्ति के बाद डैम से बनी सरलता और 32 चैक डैम की वर्किंग बारे बताया। वाटर टैंक और चैक डैम अलग होने समेत कुल 44 हजार वाटर टैंक होने की जानकारी दी गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की पानी की कमी नहीं है। अधिकारियों ने मान को दूरगामी पॉइंट से विभिन्न प्रकार की कार्यप्रणाली बारे भी बताया।

 

पंजाब सरकार द्वारा 23-24 फरवरी को मोहाली में निवेश सम्मेलन कराया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के अग्रणी कारोबारी शामिल होंगे। इससे पहले CM पंजाब भगवंत मान तेलंगाना दौरे पर गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब के कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए यहां के एक्सपर्ट्स से भी जानकारी हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *