त्रिपुरा: 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज वोटिंग, मैदान में 259 उम्मीदवार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Spread the love

पंजाब दस्तक: त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31,000 मतदानकर्मी 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव के अनुसार राज्य में 28,13,478 मतदाता हैं। चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित होंगे।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य में सीएपीएफ की 400 कंपनियां (30,000 सुरक्षाकर्मी) भेजी गई हैं। सीएपीएफ के अलावा, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और त्रिपुरा पुलिस के जवानो भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

भाजपा के सबसे ज्यादा उम्मीदवार

चुनाव में सबसे ज्यादा (55) उम्मीदवार सत्तारूढ़ भाजपा ने खड़े किए हैं जबकि उसने गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को 5 सीटें दी हैं। हालांकि आईपीएफटी ने छह उम्मीदवार खड़े किए हैं। वाम-कांग्रेस गठबंधन में वाम मोर्चे के 47, कांग्रेस के 13 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी ने 42, तृणमूल कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 58 निर्दलीय और विभिन्न छोटे दलों के 14 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *