Sunday, July 7, 2024
Homeराज्यशिमलामुख्यमंत्री ने हारमनी ऑफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने हारमनी ऑफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ बैंड दल के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.0.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132093
Views Today : 442
Total views : 448500

ब्रेकिंग न्यूज़