RS बाली ने संभाला पदभार, बोले हिमाचल में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को केबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है।

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूजा पाठ के बाद आर एस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आर एस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद आर एस बाली ने अलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषयज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी। जहाँ भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी वहाँ विकसित किया जायेगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *