शिमला में नॉइस पॉल्यूशन फैला रहे बाइकर्स, पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल की राजधानी शिमला में कुछ बाइकर्स नॉइस पॉल्यूशन फैला रहे हैं। ऐसे में अब शिमला पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के अलग-अगल स्थानों पर नाका लगाकर 8 बाइकर्स के चालान किए हैं। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर को भी जब्त किया गया है। SP शिमला संजीव गांधी का कहना है कि ये कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

शिमला पुलिस ने शुरू किया अभियान शिमला पुलिस ने बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है। ये मॉडिफाइड साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए असुविधा पैदा कर रहा है।

शिमला पुलिस ने 8 मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले बाइकर्स पर MV एक्ट के तहत चालान किए। बाइकों में से मॉडिफाइड साइलेंसरों को हटाने के बाद छोड़ा गया है।

वहीं, यह भी निर्देश दिए गए कि यदि उपरोक्त बाइक मालिक भविष्य में अपराध दोहराता है, तो जुर्माना राशि दोगुनी हो जाएगी।

शहर के कुछ लोग फैला रहे ध्वनि प्रदूषण शिमला पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि शिमला शहर में बाइकर्स बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में राइड करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *