Punjab dastak Bureau: पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान 1 अप्रैल, 2022 के बाद नए खुले या अपग्रेड किए गए 386 स्कूलों-कॉलेजों को निष्क्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर लोगों के विरोध से बचने के लिए सरकार ने यह नई तरकीब निकाली है। शिक्षा विभाग ने इन संस्थानों में कार्यरत करीब 800 शिक्षकों को रिक्त पदों वाले संस्थानों में स्थानांतरित करने के लिए सूची भी तैयार कर ली है।
निष्क्रिय होने वाले स्कूलों-कॉलेजों से विद्यार्थियों को नजदीकी शिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिफ्ट किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव शिक्षा विभाग के पास पहुंच गया है। 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन होने के बाद पूर्व की भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल, 2022 के बाद कई विभागों के 600 से ज्यादा कार्यालयों और संस्थानों को बंद कर दिया गया। स्कूलों-कॉलेजों को अभी बंद नहीं किया गया।
