चंडीगढ़/सुरेंदर राणा: चंडीगढ़ में सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टा व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन की जॉइंट एक्शन कमेटियां प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रही हैं। यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने टीचर्स के लिए सेंट्रल सर्विस रुल्स लागू नहीं किए और नॉन-टीचिंग स्टाफ का छठा पे कमीशन भी लागू नहीं किया।
DAV कॉलेज टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट सुमित गोखलानी ने कहा कि प्रशासन ने पिछले महीने पंजाब सरकार की 7वें पे कमीशन नोटिफिकेशन को अडॉप्ट किया था। हालांकि मार्च, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा के बावजूद सेंट्रल सर्विस रुल्स उन पर लागू नहीं किए।
चंडीगढ़ से जुड़े सभी सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज आज सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के बाहर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना दिया। 2 फरवरी को MCM DAV कॉलेज, सेक्टर 36 के बाहर अपना धरना देंगे। इसके बाद 3 फरवरी को सेक्टर 26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के बाहर यह धरना दिया जाएगा। आगामी 8 फरवरी तक इसी प्रकार के धरने दिए जाएंगे।
