फरवरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा 15 किलो आटा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  प्रदेश के राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है।

यह आटा नौ रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है। एपीएल उपभोक्ताओं को कई सालों से आटे का यही कोटा मिल रहा है। बीते सालों में एक-दो बार ही 14 किलो आटा मिला है।

अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में 15 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *