हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

Spread the love
शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने  ध्वज रक्षक जय प्रकाश की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वज गीत  गाया। जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में सेवादल की टुकड़ी में सुरेंद्र वर्मा,शक्त राम कश्यप,मनसा राम,सुरेश कुमार ,रमेश कुमार, मान सिंह,अरुण,केवल राम शर्मा,शिव राम कश्यप,सुमित शर्मा,दीपक गजपति शामिल थे।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक हैं। आज के दिन प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था। प्रदेश आज विकास के मॉडल के तौर पर जाना जाता हैं। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश का विकास सम्भव हुआ हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक आदर्श सूद,केहर सिंह खाची,आनंद कौशल,यशवंत छाजटा,यशपाल तनाईक, जितेंद्र चौधरी, जैनब चंदेल,अमित नंदा, वेद प्रकाश ठाकुर,भूपेंद्र कवंर,बलदेव ठाकुर,ऊषा मेहता,रिपना, वीरेंद्र बांशतु,आभा नेगी,एस एस जोगटा,जैनी प्रेम, एस के सहगल, पुष्पा शोभटा,शांता राजटा,श्यामा केन्थला, कमलेश ठाकुर,वृंदा सिंह,तनु चौहान, विन्नी शर्मा,उमा वर्मा,प्रभा वर्मा,कृष्णा कुमारी,रिंकू वर्मा,राधा मेहता,विक्रम ठाकुर,विनोद भाटिया  पवंर जीत राम, सतपाल, अनिल चौहान, रुचिका सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में  पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *