सड़क हादसे में दो की मौत, शिमला-करसोग मार्ग पर कलंगार में कार हादसा

Spread the love

शिमला: शिमला-करसोग मार्ग पर कलंगार के एक कार HP 30-9859 गहरी खाई में जा गिरी।हादसा दो परिवारों पर कहर बनकर टूटा। हादसे में दो इकलौते लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण (22) पुत्र नंदराम गांव गरियाला, नुपा राम (21) पुत्र मुन्नि लाल गांव पलोड डाकघर शंकरदेहरा के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *